[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पचेरी बड़ी में सांस्कृतिक नुक्कड़ नाटक और कठपुतली कार्यक्रम:CBEO ने साक्षरता, साइबर सुरक्षा पर दिया संदेश; प्रिसिंपल ने की अध्यक्षता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

पचेरी बड़ी में सांस्कृतिक नुक्कड़ नाटक और कठपुतली कार्यक्रम:CBEO ने साक्षरता, साइबर सुरक्षा पर दिया संदेश; प्रिसिंपल ने की अध्यक्षता

पचेरी बड़ी में सांस्कृतिक नुक्कड़ नाटक और कठपुतली कार्यक्रम:CBEO ने साक्षरता, साइबर सुरक्षा पर दिया संदेश; प्रिसिंपल ने की अध्यक्षता

पचेरी कलां : पचेरी कलां के सरकारी स्कूल में 13 दिसंबर 2025 को नवभारत साक्षरता मिशन ब्लॉक बुहाना के तहत एक सांस्कृतिक नुक्कड़ नाटक और कठपुतली कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बुहाना के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) वेद प्रकाश रांगेय थे।

विशिष्ट अतिथियों में सुमित्रा आर्य और राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पचेरी कला के प्रधानाचार्य प्रकाश चंद शामिल रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीपाल यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अरविंद मान ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करना था। कठपुतली कलाकार सुरेंद्र भट्ट और उनकी टीम ने अपनी कला के माध्यम से बाल विवाह, नशा मुक्ति और पर्यावरण प्रदूषण जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर संदेश दिया। कलाकारों ने ‘शिक्षित भारत विकसित भारत’ के लक्ष्य को बढ़ावा देते हुए कई शिक्षाप्रद और प्रेरणादायक प्रस्तुतियाँ दीं।

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी वेद प्रकाश रांगेय ने नवभारत साक्षरता मिशन के व्यापक उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस मिशन का लक्ष्य केवल बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान प्रदान करना नहीं है, बल्कि वित्तीय साक्षरता, विधिक साक्षरता और वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता साइबर सुरक्षा के प्रति भी आमजन को जागरूक करना है।

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन वरिष्ठ अध्यापक भूप सिंह ने किया। बालिका विद्यालय साक्षरता प्रभारी डॉ. हरद्वारी लाल ने सभी उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों और ग्रामीणों का स्वागत किया। इस अवसर पर नोडल अधीनस्थ विद्यालयों के विद्यार्थी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, नव साक्षर स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे।

Related Articles