झुंझुनूं में बाइक रैली और जागरूकता रथ:नियमों के पालन से दुर्घटनाएं कम करने पर जोर
झुंझुनूं में बाइक रैली और जागरूकता रथ:नियमों के पालन से दुर्घटनाएं कम करने पर जोर
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से, जिला परिवहन विभाग, झुंझुनूं ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शनिवार को जागरूकता रथ के साथ एक बाइक रैली का आयोजन किया। ‘सड़क सुरक्षा अभियान’ के अंतर्गत आयोजित इस रैली को जिला परिवहन कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिसने शहर भर में सुरक्षा का संदेश प्रसारित किया। इस रैली का मुख्य लक्ष्य वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना और एक सुरक्षित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करना है।
जागरूकता का संदेश
एएसपी फूलचंद मीणा, जिला परिवहन अधिकारी (DTO) मोनू मीणा, कोतवाल श्रवण नील और इंस्पेक्टर रमेश यादव सहित अन्य अधिकारियों ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला परिवहन अधिकारी मोनू मीणा ने बताया कि यह सड़क सुरक्षा अभियान 11 दिसंबर से शुरू हुआ यह अभियान 25 दिसंबर तक आयोजित होगा।
डीटीओ मोनू मीणा ने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जनभागीदारी आवश्यक है। उन्होंने वाहन चालकों से विशेष रूप से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ओवर स्पीडिंग से बचने और नशे में वाहन न चलाने जैसे अनिवार्य नियमों का पालन करने की मार्मिक अपील की।
जागरूकता रथ ने पूरे शहर में प्रसारित किए सुरक्षा संदेश
एएसपी फूलचंद मीणा ने कहा कि “सड़क सुरक्षा केवल एक नारा नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन का अभिन्न अंग होना चाहिए। यातायात नियमों का पालन न केवल अपनी, बल्कि दूसरों की जान बचाने के लिए भी जरूरी है। पुलिस प्रशासन इस अभियान में परिवहन विभाग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगा ताकि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती बरती जा सके और सड़क दुर्घटनाओं की दर को न्यूनतम किया जा सके।
जिला परिवहन अधिकारी मोनू मीणा ने कहा यह 15 दिवसीय अभियान मात्र एक औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह एक प्रतिबद्धता है। हमारा लक्ष्य है कि झुंझुनूं जिले में हर नागरिक सुरक्षित रहे। हम सभी से अपील करते हैं कि वे सीट बेल्ट और हेलमेट को अपनी आदत बना लें, क्योंकि दुर्घटना से बचाव का पहला कदम जागरूकता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039700


