उदयपुरवाटी पटवार संघ के अध्यक्ष बने कृष्ण स्वामी:बैठक में कार्मिकों की समस्याओं पर चर्चा, नई कार्यकारिणी गठित
उदयपुरवाटी पटवार संघ के अध्यक्ष बने कृष्ण स्वामी:बैठक में कार्मिकों की समस्याओं पर चर्चा, नई कार्यकारिणी गठित
उदयपुरवाटी : पटवार संघ उदयपुरवाटी की बैठक शनिवार को तहसील कार्यालय परिसर में हुई। इस बैठक में कृष्ण स्वामी को सर्वसम्मति से संघ का अध्यक्ष चुना गया। साथ ही, संघ की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया और कार्मिकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।
जानकारी के अनुसार, निर्वाचन अधिकारी भागीरथ मल खाखिल की देखरेख में संघ के चुनाव संपन्न हुए। उदयपुरवाटी पटवारी कृष्ण कुमार स्वामी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।

नवगठित कार्यकारिणी में ओमसिंह को उपाध्यक्ष, सुनील शर्मा को मंत्री, राकेश कुमार को कोषाध्यक्ष, देवराज मीणा को संयुक्त मंत्री और नागरमल गुर्जर को संगठन मंत्री बनाया गया है।
बैठक के दौरान वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने तथा कार्मिकों की समस्याओं के समाधान पर जोर दिया। इस अवसर पर गिरदावर जगमाल सिंह, विजय मील, रामेश्वर लाल सैनी, हंसराम, ओमप्रकाश मिटावा, कजोड़मल मीणा सहित कई सदस्य मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 1970040


