फतेहपुर के किसानों ने कृषि विज्ञान केंद्र का किया भ्रमण:आत्मा योजना के तहत जानी खेती की उन्नत तकनीकें
फतेहपुर के किसानों ने कृषि विज्ञान केंद्र का किया भ्रमण:आत्मा योजना के तहत जानी खेती की उन्नत तकनीकें
फतेहपुर : फतेहपुर में कृषि उन्नति योजना के कृषि विस्तार उप मिशन आत्मा के तहत अंतर-जिला कृषक भ्रमण का आयोजन किया गया। शुक्रवार शाम को भरतिया कृषि विज्ञान केंद्र में हुए इस भ्रमण में जिले के विभिन्न गांवों से 40 से अधिक किसानों ने भाग लिया। भरतिया कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) के प्रभारी डॉ. आर.के. दुलड़ ने बताया कि इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य किसानों को खेती की नवीनतम तकनीकों से अवगत कराना था। इसका लक्ष्य कृषि उत्पादकता बढ़ाना, किसानों की आय में सुधार करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

भ्रमण के दौरान किसानों को जैविक खेती, पशुपालन, नर्सरी प्रबंधन, वर्षा जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती और बीज उत्पादन जैसी नई कृषि तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें रबी फसलों की उन्नत शस्य क्रियाओं और समुचित कीट प्रबंधन के बारे में भी बताया गया।

इसके अलावा, किसानों ने केंद्र पर स्थापित विभिन्न प्रदर्शन इकाइयों का अवलोकन किया। इनमें मुर्गी पालन, बकरी पालन, गिर गाय पालन, क्रॉप कैफेटेरिया, नर्सरी और बीज उत्पादन फार्म शामिल थे।
भ्रमण के बाद लक्ष्मणगढ़ तहसील के बठोठ गांव के किसान राजेंद्र सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि केवीके में स्थापित प्रदर्शन इकाइयों को देखकर उन्हें खेती और पशुपालन में सुधार, नई तकनीकें अपनाने तथा फसल उत्पादन की लागत कम करने में मदद मिलेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035911
