[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खारिया गोदारान में घर में घुसकर कुल्हाड़ी से हमला:महिला घायल, बेटी की उंगलियां कटीं; पुलिस ने मामला दर्ज किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

खारिया गोदारान में घर में घुसकर कुल्हाड़ी से हमला:महिला घायल, बेटी की उंगलियां कटीं; पुलिस ने मामला दर्ज किया

खारिया गोदारान में घर में घुसकर कुल्हाड़ी से हमला:महिला घायल, बेटी की उंगलियां कटीं; पुलिस ने मामला दर्ज किया

सादुलपुर : सादुलपुर के हमीरवास थाना क्षेत्र के खारिया गोदारान गांव में शुक्रवार शाम दिनदहाड़े एक सनसनीखेज हमला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसकी बेटी की दो उंगलियां कट गईं। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया।

हमीरवास थाना अधिकारी रायसिंह ने बताया कि खारिया निवासी 76 वर्षीय ताराचंद की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार शाम ताराचंद घर से बाहर गए हुए थे। उस समय घर पर उनकी पत्नी कलावती और बेटियां सुनिता व करिश्मा मौजूद थीं। इसी दौरान गांव का ही निवासी सुरेश कथित तौर पर पहले से योजना बनाकर कुल्हाड़ी लेकर उनके घर में घुस आया।

जान से मारने की नीयत से हमला

आरोपी सुरेश ने घर में घुसते ही कलावती और करिश्मा पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में कलावती के हाथ पर गंभीर चोट आई, जबकि बेटी करिश्मा की दो उंगलियां कट गईं। अचानक हुए हमले से घर में अफरा-तफरी मच गई और दोनों घायल महिलाएं चीखने लगीं।

शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीण, आरोपी फरार

पीड़िताओं के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख आरोपी सुरेश मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

घायलों को किया गया रेफर

घटना के बाद घायल कलावती और करिश्मा को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों को गहरी चोटें आई हैं।

ताराचंद की शिकायत के आधार पर हमीरवास पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी सुरेश की तलाश में दबिश दे रही है और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62