[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में तेज रफ्तार कार पलटी, 4 युवक घायल:पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती, झुंझुनूं से किसी काम से चूरू आए थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में तेज रफ्तार कार पलटी, 4 युवक घायल:पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती, झुंझुनूं से किसी काम से चूरू आए थे

चूरू में तेज रफ्तार कार पलटी, 4 युवक घायल:पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती, झुंझुनूं से किसी काम से चूरू आए थे

चूरू : चूरू के गाजसर रोड पर शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार कार पलट गई और सड़क किनारे बनी दुकान के शटर से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार चार युवक घायल हो गए। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना से एएसआई वीरेंद्र सिंह जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत एक निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया गया।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद सदर थाना से हेड कॉन्स्टेबल बिरमा देवी अस्पताल पहुंचीं और घायलों से घटना के बारे में पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि झुंझुनूं के भारू का बास निवासी रोबिन (22), नैयासर निवासी ओम सिंह (30), बीदासर चूरू निवासी सुमित सिंह (30) और झुंझुनूं निवासी आशीष जांगिड़ (30) किसी काम से झुंझुनूं से चूरू आए थे।

ये युवक चूरू से आगे भालेरी की तरफ जा रहे थे, तभी गाजसर रोड पर उनकी तेज रफ्तार कार पलट गई और दुकान के शटर से जा टकराई। हादसे में घायल हुए चारों युवकों का डीबी अस्पताल में इलाज किया गया। फिलहाल, सभी घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है ताकि यह पता चल सके कि युवक किस काम से और कहां जा रहे थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62