तहसीलदार पद पर पदोन्नत सुभाष चंद्र मीणा ने कार्यभार ग्रहण किया
तहसीलदार पद पर पदोन्नत सुभाष चंद्र मीणा ने कार्यभार ग्रहण किया
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय सीकर में कार्यरत सुभाष चंद्र मीणा की राजस्व मंडल अजमेर द्वारा आयोजित डीपीसी में तहसीलदार पद पर पदोन्नति होने पर मीणा द्वारा शुक्रवार को जिला कलेक्टर सीकर मुकुल शर्मा को तहसीलदार पद पर उपस्थित रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। जिला कलेक्टर द्वारा पदोन्नति तहसीलदार मीणा को शुभकामनाएं बधाई दी। इस अवसर पर कलेक्टर के संस्थापक अधिकारी लोकेश चंद्र माथुर, राजस्व मंत्रालय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष जयदीप सिंह व रविंद्र कुमार मीणा आदि सहित कलेक्ट्रेट अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे जिनके द्वारा नव पदोन्नति मीणा को मिठाई खिलाकर बधाई प्रेषित की ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2036619


