बजाज सर्कल से रेलवे स्टेशन तक चला सख्त अतिक्रमण विरोधी महाअभियान
नगर परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : नगर परिषद सीकर आयुक्त शशिकांत शर्मा के निर्देशानुसार शुक्रवार को नगर परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शहर में भव्य पैमाने पर अस्थाई अतिक्रमण हटाने का महाअभियान चलाया गया। अभियान का संचालन अतिक्रमण प्रभारी एवं राजस्व अधिकारी प्रमोद सोनी, शहर कोतवाल सुनील जांगिड़, यातायात प्रभारी कृष्ण कुमार धनखड़ के नेतृत्व में किया गया।

महाअभियान बजाज सर्कल (बजरंग कांटा) से प्रारम्भ होकर कल्याण हॉस्पिटल, साहोटिया पेट्रोल पंप, कल्याण सर्किल होते हुए रेलवे स्टेशन तक संचालित किया गया। पूरे मार्ग में दुकानदारों और फुटपाथों पर किए गए अस्थाई अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई की गई।टीम द्वारा फुटपाथों पर रखी बेंच, कुर्सियां, काउंटर, रेहड़ियां और ठेले जब्त किए गए। सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से खड़े चारपहिया एवं दोपहिया वाहनों के चालान किए गए,कल्याण हॉस्पिटल, कल्याण सर्किल और रेलवे स्टेशन क्षेत्र में वर्षों से जमे बड़े अतिक्रमण को हटाया गया।

रेलवे स्टेशन के बाहर पीपल के पेड़ के पास बनाए गए अनधिकृत होटल-ढाबों को हटाकर उनके सभी सामान जब्त किए गए, आयुक्त शशिकांत शर्मा ने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने और जनसुविधा बढ़ाने के लिए अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान निरंतर और सख्ती से जारी रहेगा। किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कार्रवाई के दौरान नगर परिषद के प्रवर्तन दस्ता प्रभारी सुबेदार राकेश कुमार एवं प्रवर्तन दस्ता टीम, यातायात पुलिस की टीम एवं पुलिस थाना कोतवाली की टीम एवं नगर परिषद सफाई निरीक्षक, जॉन प्रभारी मौजूद रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2036738


