[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर बार एसोसिएशन चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न, दामोदर माटोलिया बने अध्यक्ष


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर बार एसोसिएशन चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न, दामोदर माटोलिया बने अध्यक्ष

विजयी पदाधिकारियों का माला–साफा पहनाकर स्वागत, डीजे की धुनों पर झूमे अधिवक्ता

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर बार एसोसिएशन का बहुप्रतीक्षित चुनाव गुरुवार को शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। इस बार अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला, जिसमें दामोदर माटोलिया ने शानदार जीत दर्ज की। माटोलिया ने 579 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जगदीश गठाला को 256 मतों से हराया। उनकी जीत के बाद बार परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया।

उपाध्यक्ष पद पर भी जोरदार मुकाबला देखने को मिला, जहां देवी सिंह सेवदा ने 324 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। सामाजिक सचिव पद पर राजपाल विजेता बने। महासचिव के चुनाव में विजय कुमार शर्मा ने 274 मतों से जीत दर्ज की। कोषाध्यक्ष पद पर सुनीता साईं तथा संयुक्त सचिव पद पर किशोर विद्यालय निर्विरोध निर्वाचित हुए।

नतीजों की घोषणा के साथ ही अधिवक्ताओं ने विजयी पदाधिकारियों को माला, साफा पहनाकर और मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। पूरे परिसर में डीजे की धुनों पर अधिवक्ताओं ने जमकर थिरकते हुए अपनी जीत का जश्न मनाया।

चुनाव प्रभारी पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि पूरा चुनाव प्रक्रिया पूर्णतः शांतिपूर्ण रही और भारी संख्या में अधिवक्ताओं ने लोकतांत्रिक तरीके से मतदान में भागीदारी निभाई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष दामोदर माटोलिया ने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं का निराकरण और सुविधाओं का विस्तार उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि नवनिर्मित न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए वे पूरा प्रयास करेंगे।

Related Articles