सरदारशहर में होटल पर छापा, अवैध गतिविधियों का भंडाफोड़ – 8 गिरफ्तार
सरदारशहर में होटल पर छापा, अवैध गतिविधियों का भंडाफोड़ – 8 गिरफ्तार
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
सरदारशहर : सरदारशहर में पुलिस ने शांति प्लेस होटल पर दबिश देकर अवैध गतिविधियों का संचालन कर रहे नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव (IPS) के निर्देशन और बीकानेर रेंज आईजी द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि रोडवेज बस स्टैंड के पीछे स्थित शांति प्लेस होटल में बाहर से लड़कियां बुलाकर अवैध काम करवाया जा रहा है। सूचना की पुष्टि होने पर थानाधिकारी मदनलाल विश्नोई की अगुवाई में टीम ने होटल में छापा मारा।
छापे के दौरान होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित होती पाई गईं, जिसके बाद पुलिस ने मौके से कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में हरियाणा, दिल्ली, बिहार और राजस्थान के चूरू व बीकानेर जिले के लोग शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक होटल के कमरों में अवैध रूप से आने-जाने वालों के लिए अलग व्यवस्था की गई थी, जिससे पुलिस को आशंका है कि यह गतिविधि लंबे समय से संचालित हो रही थी।
पुलिस ने होटल संचालकों को भी सख्त चेतावनी दी है कि किसी भी होटल, गेस्ट हाउस या लॉज में इस तरह की गतिविधि पाई गई तो कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने साफ किया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे मामलों में किसी भी तरह की ढील नहीं बरती जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1966588


