टाईं के छात्र-छात्राओं ने किया सैनिक स्कूल दोरासर का शैक्षणिक भ्रमण
टाईं के छात्र-छात्राओं ने किया सैनिक स्कूल दोरासर का शैक्षणिक भ्रमण
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर
बिसाऊ : पीएम श्री शहीद मेजर रणवीर सिंह बाबा श्री केशरनाथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, टाईं के विद्यार्थियों ने जिले के एकमात्र सैनिक स्कूल दोरासर का शैक्षणिक भ्रमण किया।
प्रधानाचार्य हरीसिंह कुलहरी ने बताया कि छात्रों ने सैनिक स्कूल में आयोजित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। यहां उन्होंने खेल मैदान, विज्ञान एवं अन्य प्रयोगशालाएं, मोटिवेशनल हॉल, पुस्तकालय और स्मार्ट कक्षाओं को नजदीक से देखा और जाना कि सैनिक स्कूल में विद्यार्थियों को किस प्रकार अनुशासन और आधुनिक सुविधाओं के साथ शिक्षित किया जाता है।
दौरान मध्यांतर दल को कक्षा कक्ष में ले जाया गया, जहां रचनात्मक बोर्ड का प्रदर्शन देखा गया। खेल मैदान में बन रहे ट्रैक पर छात्रों ने रेस भी लगाई, वहीं इंडोर गेम्स हॉल में छात्रों ने खेल गतिविधियों का अभ्यास किया। इस भ्रमण के दौरान प्रधानाचार्य हरीसिंह कुलहरी, उपप्रधानाचार्य अशोक कुमार लूनिया और सुमन लता छात्रों के साथ मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2037948


