फतेहपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष लॉटरी से चुने गए:चारों उम्मीदवारों को 73-73 वोट मिले; मनोज छकड़ा अध्यक्ष, त्रिलोक महला उपाध्यक्ष चुने गए
फतेहपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष लॉटरी से चुने गए:चारों उम्मीदवारों को 73-73 वोट मिले; मनोज छकड़ा अध्यक्ष, त्रिलोक महला उपाध्यक्ष चुने गए
फतेहपुर : फतेहपुर कोर्ट परिसर में अभिभाषक संघ के चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुए। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को बराबर वोट मिलने के कारण लॉटरी से फैसला किया गया। एडवोकेट मनोज छकड़ा अध्यक्ष और एडवोकेट त्रिलोक महला उपाध्यक्ष चुने गए।
अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट पंकज शर्मा और एडवोकेट मनोज छकड़ा दोनों को 73-73 वोट मिले। इसी तरह, उपाध्यक्ष पद पर त्रिलोक महला और धनाराम सैनी को भी 73-73 वोट प्राप्त हुए। महासचिव पद के लिए आरिफ अली को 50, कपिल महर्षि को 40 और अशोक कुमार महिचा को 56 वोट मिले। इसमें अशोक कुमार महिचा 6 मतों के अंतर से विजयी रहे।

अध्यक्ष पद के लिए निकाली गई लॉटरी एडवोकेट मनोज छकड़ा के पक्ष में रही, जबकि उपाध्यक्ष पद की लॉटरी एडवोकेट त्रिलोक महला के नाम निकली। विजयी उम्मीदवारों का कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों और अन्य लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हें जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 1973185


