बीदासर अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों का चुनाव:सर्वसम्मति से हुआ संपन्न, सिविल जज ने दिलाई शपथ
बीदासर अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों का चुनाव:सर्वसम्मति से हुआ संपन्न, सिविल जज ने दिलाई शपथ
बीदासर : सिविल कोर्ट बीदासर में शुक्रवार को अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट ज्ञानाराम चौधरी तथा सहायक चुनाव अधिकारियों लालचंद जाट और रिज़वान बागोट की देखरेख में हुए इस चुनाव में अधिवक्ता किशनलाल भादू को अध्यक्ष और गोवर्धन सिंह को सचिव चुना गया।
इसके साथ ही दीनदयाल प्रजापत उपाध्यक्ष, सज्जन चोटियां कोषाध्यक्ष, हनुमान प्रसाद गोयल सह सचिव तथा परमानंद बिजारणियां पुस्तकालय अध्यक्ष चुने गए। वरिष्ठ अधिवक्ता ज्ञानाराम चौधरी, रघुवीर भामूं और मोहम्मद शाहिद सोलंकी को संरक्षक मंडल में मनोनीत किया गया।
बार संघ सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सिविल जज सरिता कायथ मुख्य अतिथि रहीं। सहायक निर्वाचन अधिकारी लालचंद जाट ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य चुनाव अधिकारी ज्ञानाराम चौधरी और सहायक चुनाव अधिकारी रिज़वान बागोट ने सभी पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए।
इस अवसर पर पूर्व बार अध्यक्ष एडवोकेट अरविंद चौधरी, महेश कुमार छापोला, आमीन शेख, भगवानाराम धेतरवाल, मनोज गोदारा, गौतम सैनी, तिलोक पिलानियां, पंकज कुमार गुसाईंवाल, अख्तर सोलंकी सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट आरती डूंखवाल ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2033616


