चूरू में गर्ल्स कॉलेज प्राचार्य को एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन:पीने के पानी, साफ-सफाई सहित 5 मांगों पर कार्रवाई की मांग
चूरू में गर्ल्स कॉलेज प्राचार्य को एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन:पीने के पानी, साफ-सफाई सहित 5 मांगों पर कार्रवाई की मांग
चूरू : चूरू में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने शुक्रवार को स्वामी गोपालदास राजकीय कन्या कॉलेज की विभिन्न समस्याओं को लेकर कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। एबीवीपी की चूरू इकाई की छात्राओं ने प्राचार्य डॉ. चंपालाल वर्मा को 5 सूत्रीय मांगों के संबंध में यह ज्ञापन दिया।
इकाई अध्यक्ष पूजा भांभू ने बताया कि ज्ञापन में कॉलेज में पीने के लिए मीठे पानी की व्यवस्था, परिसर में उचित साफ-सफाई, वाचनालय की व्यवस्था, बिजली आपूर्ति के लिए जनरेटर की व्यवस्था और कॉलेज में स्काउट की यूनिट शुरू करने की मांग की गई है।
इकाई सचिव सुप्रिया शेखावत ने चेतावनी दी कि यदि कॉलेज प्रशासन ने 3 दिन के भीतर इन उचित मांगों का समाधान नहीं किया, तो कॉलेज छात्राओं को आंदोलनात्मक रुख अपनाना पड़ेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में इकाई उपाध्यक्ष रिया गुर्जर, इकाई सहसचिव प्रियांशु, इकाई खेलो भारत संयोजक प्रीति, मानसी, करीना, दिव्या, तेजस्विता, सजिया, मेघना, अलिसा, प्रीति और निष्ठा सहित अनेक छात्राएं मौजूद थी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033458


