[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं संपन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं संपन्न

विजेताओं को 7,500 तक का इनाम, प्रथम स्थान वाले जाएंगे राज्य स्तर पर

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर राजकीय सर्वहितकारिणी बालिका उ.मा.वि. (पुत्री पाठशाला) चूरू में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा सत्र 2025-26 में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए ज़िला स्तरीय बौद्धिक एवं सृजनात्मक कौशल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य अमर सिंह कसवां ने समस्त प्रतियोगियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किये व अंत में विजेताओं के नाम की घोषणा की। उप-प्रधानाचार्य महावीर प्रसाद ने समस्त प्रतियोगिताओं की व्यवस्था की।

प्रश्नोत्तरी में प्रथम रतनगढ़ ब्लॉक से बाबूलाल द्वितीय सुजानगढ़ ब्लॉक से अंकिता सुथार तृतीय रतनगढ़ ब्लॉक से रितिका चारण रही।निबंध लेखन में प्रथम छापर ब्लॉक से तमन्ना स्वामी द्वितीय राजगढ़ ब्लॉक से भारती तृतीय सरदारशहर ब्लॉक से गुंजन रही। आशु भाषण में प्रथम चूरू ब्लॉक से मेघना तंवर द्वितीय सुजानगढ़ ब्लॉक से रोजा खान तृतीय तारानगर ब्लॉक से स्नेहा रही।

चित्रकला में प्रथम तारानगर ब्लॉक से मोहित द्वितीय सुजानगढ़ ब्लॉक से विष्णु शर्मा तृतीय चूरू ब्लॉक से अलवीरा रही। एकल गायन में प्रथम गणेश (बीदासर), द्वितीय रक्षा (छापर), तृतीय हर्षित परिहार (रतनगढ़) रहे। प्रतियोगिता में संगीता सिंघी, रणधीर सिंह, , जमना शर्मा, विद्याधर शिवरान, माधुरी शर्मा, राज कंवर, रामसिंह सिंहाग, शारदा, सुशिला, राजेन्द्र चौबे, प्रभुदयाल सैनी, लक्ष्मी शर्मा, आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता में सुभाष लाटा, राजकुमार सिंह, विद्या गढ़वाल, मंजू सोनी, राजेश कस्वां, बेगराज कसवां, आदि ने प्रभारी की भूमिका निभाई।प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगी को बोर्ड द्वारा 7500 रुपये, द्वितीय स्थान के लिए 6000 रुपये एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को 5000 रुपये एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगियों को राज्य स्तर पर भेजा जाएगा। प्रतियोगिता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन सुभाष शर्मा द्वारा किया गया।

Related Articles