[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर में नवभारत साक्षरता अभियान:छात्रों ने रैली निकालकर साक्षरता का संदेश दिया, लोगों को जागरूक किया

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर में नवभारत साक्षरता अभियान:छात्रों ने रैली निकालकर साक्षरता का संदेश दिया, लोगों को जागरूक किया

फतेहपुर में नवभारत साक्षरता अभियान:छात्रों ने रैली निकालकर साक्षरता का संदेश दिया, लोगों को जागरूक किया

फतेहपुर : फतेहपुर में नवभारत साक्षरता अभियान कार्यक्रम के तहत बुधवार को साक्षरता का संदेश दिया गया। कस्बे के श्री कृष्णा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह राठौर की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान विद्यालय की फिजिकल टीचर वंदना सोनी के नेतृत्व में कस्बे के मुख्य मार्ग से एक रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से बच्चों ने साक्षरता का संदेश दिया। साथ ही, बालिकाओं ने सुंदर रंगोली बनाकर स्कूल परिसर को सजाया और साक्षरता के प्रति जागरूकता फैलाई।

कार्यक्रम में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह राठौड़, ब्लॉक साक्षरता समन्वयक प्यारेलाल बिजारणिया, स्काउट चीफ मोतीराम महिचा, साक्षरता प्रभारी नंदकिशोर जाखड़, अध्यापिका संतोष कुमारी, तारावती और वरिष्ठ सहायक नरेंद्र कुमार सहित अन्य अतिथि, स्कूल स्टाफ तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles