[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर कांग्रेस का आरोप- सरकारी परिसरों का राजनीतिक इस्तेमाल:जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, कहा- कार्रवाई न होने पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर कांग्रेस का आरोप- सरकारी परिसरों का राजनीतिक इस्तेमाल:जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, कहा- कार्रवाई न होने पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा

सीकर कांग्रेस का आरोप- सरकारी परिसरों का राजनीतिक इस्तेमाल:जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, कहा- कार्रवाई न होने पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा

सीकर : सीकर में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने विरोध जताते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। सीकर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश सैनी ने कहा कि पिछले कुछ समय से सीकर नगर परिषद परिसर में राजनीतिक गतिविधियाँ बढ़ रही हैं। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के नाम पर भाजपा और उससे जुड़े संगठनों, जैसे विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने सरकारी कार्यालयों के परिसर का राजनीतिक उपयोग किया है। 7 दिन में कार्रवाई न होने पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने ज्ञापन में लिखा कि नगर परिषद आयुक्त सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव डालकर राजनीतिक कार्यक्रमों की अनुमति लेने की शिकायतें मिली हैं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर प्रशासनिक अधिकारियों पर राजनीतिक दबाव को प्रतिबंधित करने, नगर परिषद में होने वाले राजनीतिक कार्यक्रमों की जांच कर उचित कार्रवाई करने तथा भविष्य में किसी भी राजनीतिक पार्टी को सरकारी परिसरों के उपयोग की अनुमति देने पर रोक लगाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में इमरान भाटी, सतपाल धींवा गुंगारा, उमेश, विजेंद्र सिंह, इतिहाज पाराशर, मोइन बिसायती और रविंद्र आदि शामिल थे।

Related Articles