[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मीठड़ी मारवाड़ में दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न:मार्च 2027 तक छात्रों को निपुण बनाने का लक्ष्य


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नेछवाराजस्थानराज्यसीकर

मीठड़ी मारवाड़ में दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न:मार्च 2027 तक छात्रों को निपुण बनाने का लक्ष्य

मीठड़ी मारवाड़ में दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न:मार्च 2027 तक छात्रों को निपुण बनाने का लक्ष्य

नेछवा : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मीठड़ी मारवाड़ में दो दिवसीय कलस्टर स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में केआरपी बलदेव सिंह ढाका ने प्रखर राजस्थान, निपुण मेला, सीसीई (CCE) और एबीएल (ABL) आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण प्रदान किया। प्राचार्य सतीश नारवाल ने कार्यशाला के लक्ष्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मार्च 2027 तक कक्षा 1 और 2 के प्रत्येक विद्यार्थी को निपुण बनाना इसका मुख्य उद्देश्य है।

शिविर प्रभारी सीआर मेहरा ने इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रभावी अधिगम प्रदान करना बताया। उप-प्राचार्य आलोक कुमार जांगिड़ ने कहा कि कार्यशाला का लक्ष्य एफएलएन (FLN) आधारित विकासात्मक लक्ष्यों तक पहुंच सुनिश्चित करना है। राजू लाल स्वामी ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों को बुनियादी शिक्षा और संख्या ज्ञान प्राप्त करवाना भी इस कार्यशाला का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है। इस अवसर पर मोहन जाखड़, परमेश्वर लाल, सरदार सिंह, देवीलाल, राजेश खींची, राजबाला, प्रमोद न्योल सहित कई प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Related Articles