कलाखरी पंचायत में ग्रामीण उद्यान, तालाब का लोकार्पण:विधायक श्रवण कुमार ने कहा, ग्रामीण विकास पहली प्राथमिकता
कलाखरी पंचायत में ग्रामीण उद्यान, तालाब का लोकार्पण:विधायक श्रवण कुमार ने कहा, ग्रामीण विकास पहली प्राथमिकता
सिंघाना : सिंघाना पंचायत समिति की कलाखरी पंचायत के सागा की निमली जोहड़ी में ग्रामीण उद्यान की तारबंदी, सार्वजनिक तालाब की वाटर-प्रूफिंग और वृक्षारोपण कार्य का लोकार्पण किया गया। इस दौरान विधायक श्रवण कुमार और प्रधान हरिकृष्ण यादव मौजूद रहे। अतिथियों ने फीता काटकर विकास कार्य का लोकार्पण किया।
विधायक, पर्यावरण संतुलन बनाना होगा
इस मौके पर विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि इन विकास कार्यों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों का प्राथमिकता के आधार पर विकास सुनिश्चित करना है। प्रदेश में अधिकांश लोग गांवों में रहते हैं, जिन्हें मूलभूत सुविधाओं के अभाव में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। राज्य सरकार द्वारा इस प्रकार की सुविधाएं गांवों में उपलब्ध कराने से आमजन को काफी लाभ मिलेगा।
विधायक ने ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ये कार्य न केवल सौंदर्य बढ़ाएंगे, बल्कि पानी के उचित उपयोग के साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी सहायक होंगे। उन्होंने ग्रामीणों से पर्यावरण संरक्षण में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक श्रवण कुमार का माल्यार्पण कर सम्मान किया। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य शकुंतला यादव, विरेंद्र कुमार यादव, हरिसिंह, महावीर प्रसाद, राजवीर, किरोड़ीमल, रतिराम, विजय कुमार सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2038864


