चाइनीज़ मांझे पर प्रतिबंध की मांग:फतेहपुर में एसडीएम, थानाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
चाइनीज़ मांझे पर प्रतिबंध की मांग:फतेहपुर में एसडीएम, थानाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
फतेहपुर : फतेहपुर में लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को चाइनीज़ मांझे की बिक्री और उपयोग पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की। ट्रस्ट ने इस संबंध में एसडीएम दमयंती कंवर और थाना अधिकारी ईश्वर लाल को एक ज्ञापन सौंपा। ट्रस्ट के संरक्षक बंशीधर गढ़वाल ने बताया कि बाजार में बिकने वाला चाइनीज़ मांझा धातु और सिंथेटिक प्लास्टिक से बना होता है। यह दोपहिया वाहन चालकों, पक्षियों और बच्चों के लिए खतरा पैदा करती है।
गढ़वाल ने कहा कि इस मांझे के कारण हर साल कई दुर्घटनाएं होती हैं। इसलिए इसकी बिक्री और उपयोग पर सख्त रोक लगाना आवश्यक है। ज्ञापन में प्रमुख मांगें रखी गईं। इनमें फतेहपुर शेखावाटी क्षेत्र में चाइनीज़ मांझे की बिक्री, उत्पादन और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध शामिल है।
ट्रस्ट ने यह भी मांग की कि ऐसे उत्पादों को बेचने या उपयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाए। साथ ही, बाजार में हो रही इसकी गुप्त बिक्री पर निगरानी बढ़ाई जाए ताकि यह खतरनाक मांझा आमजन तक न पहुंचे।
ट्रस्ट ने प्रशासन से शहर को संभावित दुर्घटनाओं और जोखिमों से बचाने के लिए तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया। ज्ञापन सौंपने वालों में फतेहपुर प्रभारी राजकुमार सैनी, संरक्षक बंशीधर गढ़वाल, प्रशांत खेडवाल, श्याम गौड़, श्रीनिवास शर्मा और जगदीश पारीक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2036002
