[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

1971 युद्ध के शहीद माडूराम यादव को श्रद्धांजलि:अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने शहीदों से प्रेरणा ली, युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

1971 युद्ध के शहीद माडूराम यादव को श्रद्धांजलि:अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने शहीदों से प्रेरणा ली, युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित किया

1971 युद्ध के शहीद माडूराम यादव को श्रद्धांजलि:अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने शहीदों से प्रेरणा ली, युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित किया

नीमकाथाना : नाथा की नांगल गांव में 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध के शहीद गनर माडूराम यादव को उनकी पुण्यतिथि पर मंगलवार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में ग्रामवासी और सम्मानित अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ साख ने अपने संबोधन में कहा कि शहीदों का साहस और बलिदान हमें देश के प्रति जिम्मेदार बनाता है। उन्होंने युवा पीढ़ी को देश सेवा और योगदान के लिए प्रेरित किया।

सम्मानित व्यक्तियों को किया गया सम्मानित

इस अवसर पर ग्राम पंचायत नाथा की नांगल के राजकीय सेवा में चयनित व्यक्तियों और सेना से सेवानिवृत्त हुए सैनिकों को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो और साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। एम.आर.बी. विद्यालय के छात्र-छात्राओं और नृत्यांगना संध्या शर्मा ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।

देशभक्ति और महाशक्ति बनने की दिशा पर बल

गांव के कैप्टन प्रकाश चंद यादव ने भारत को दुनिया की महाशक्ति बनने की दिशा में अग्रसर बताया। कार्यक्रम में शहीद की इकलौती पुत्री उर्मिला देवी, भाई पूर्व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मोहर सिंह यादव, कैप्टन रणजीत सिंह तंवर, सरपंच प्रतिनिधि काशीराम सिर्वा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, ग्रामीण, महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीपाल सिंह तंवर ने किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ और उसके बाद उपस्थित लोगों में मिठाई वितरित की गई।

Related Articles