[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दांतारामगढ़ पंचायत समिति सदस्यों को दी विदाई:प्रधान के कार्यकाल की विपक्ष ने भी की प्रशंसा, विधायक गोवर्धन वर्मा और एसडीएम मोनिका सामोर भी मौजूद रहीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़दांतारामगढ़राजस्थानराज्यसीकर

दांतारामगढ़ पंचायत समिति सदस्यों को दी विदाई:प्रधान के कार्यकाल की विपक्ष ने भी की प्रशंसा, विधायक गोवर्धन वर्मा और एसडीएम मोनिका सामोर भी मौजूद रहीं

दांतारामगढ़ पंचायत समिति सदस्यों को दी विदाई:प्रधान के कार्यकाल की विपक्ष ने भी की प्रशंसा, विधायक गोवर्धन वर्मा और एसडीएम मोनिका सामोर भी मौजूद रहीं

दांतारामगढ़ : दांतारामगढ़ पंचायत समिति में वर्तमान निर्वाचित सदस्यों के बोर्ड की साधारण सभा की अंतिम बैठक मंगलवार को पंचायत समिति सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान गेंद कंवर ने की। इसमें धोद विधायक गोवर्धन वर्मा और एसडीएम मोनिका सामोर भी मौजूद रहीं।

वर्तमान निर्वाचित सदस्यों के बोर्ड की साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई।
वर्तमान निर्वाचित सदस्यों के बोर्ड की साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई।

आमतौर पर साधारण सभा की बैठकों में पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर नोकझोंक देखने को मिलती है। हालांकि, यह अंतिम बैठक शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। धोद विधायक गोवर्धन वर्मा ने पंचायत समिति प्रधान, सदस्यों और सरपंचों को गौरवपूर्ण 5 साल का कार्यकाल पूरा होने पर शुभकामनाएं और बधाई दी।

बैठक में धोद विधायक गोवर्धन वर्मा और एसडीएम मोनिका सामोर भी मौजूद रहीं।
बैठक में धोद विधायक गोवर्धन वर्मा और एसडीएम मोनिका सामोर भी मौजूद रहीं।

प्रधान गेंद कंवर की ओर से उनके प्रतिनिधि एवं मोटलावास प्रशासक प्रभु सिंह शेखावत ने संबोधन दिया। उन्होंने बताया कि प्रधान गेंद कंवर के 5 साल के कार्यकाल में पूरे पंचायत समिति क्षेत्र में करीब 20 करोड़ रुपए के विकास कार्य करवाए गए हैं। उन्होंने सभी सदस्यों, चाहे वे पक्ष के हों या विपक्ष के, उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

विधायक गोवर्धन वर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति सीखने के लिए पंचायती राज उसकी प्रथम पाठशाला है। गांव की सरकार में भागीदारी निभाकर ही जनप्रतिनिधि राजनीति की पूर्ण शिक्षा ले सकता है, जो भविष्य में सफलता दिलाती है।

कार्यक्रम के दौरान प्रधान गेंद कंवर, पंचायत समिति सदस्यों और सरपंचों का 5 साल का कार्यकाल पूरा होने पर सम्मान किया गया। उन्हें माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया गया, जबकि महिला जनप्रतिनिधियों को शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।

साधारण सभा की बैठक और विदाई समारोह के दौरान विपक्ष की भूमिका निभा रहे अन्य पार्टियों के सदस्यों ने भी प्रधान गेंद कंवर के 5 साल के कार्यकाल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रधान गेंद कंवर ने पक्ष और विपक्ष के सभी सदस्यों के क्षेत्रों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाए हैं। इस दौरान विकास अधिकारी, पंचायत समिति सदस्य, ग्राम पंचायत प्रशासक एवं समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62