[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में इंटर कॅालेज क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू:पहले दिन दो टीमें अनुपस्थित, सीकर और नवलगढ़ विजेता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में इंटर कॅालेज क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू:पहले दिन दो टीमें अनुपस्थित, सीकर और नवलगढ़ विजेता

श्रीमाधोपुर में इंटर कॅालेज क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू:पहले दिन दो टीमें अनुपस्थित, सीकर और नवलगढ़ विजेता

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर कस्बे के एसबीएन कॉलेज मैदान पर इंटर कॅालेज क्रिकेट पुरुष प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन पूल-बी के मैच खेले गए। महाविद्यालय निदेशक डॉ. मुकेश बल्डवाल और खेल आयोजन सचिव बनवारी लाल जीतरवाल ने बताया कि पूल-बी के पहले मैच में राजकीय महाविद्यालय सीकर को विजेता घोषित किया गया।

दिन का दूसरा मैच मेजबान एसबीएन कॉलेज श्रीमाधोपुर और इस्लामिया कॉलेज सीकर के बीच खेला गया।

दिन का तीसरा और अंतिम मैच आर्य महाविद्यालय सिंघाना और जीबी पोद्दार कॉलेज नवलगढ़ के बीच होना था। आर्य महाविद्यालय सिंघाना के गैरमौजूद रहने के कारण जीबी पोद्दार कॉलेज नवलगढ़ को विजेता घोषित किया गया।

आयोजन समिति के सदस्य श्रवण कुमार महला और राजेंद्र बिजारणिया ने आगामी मैचों की जानकारी दी। अगले दिन शोभासरिया महाविद्यालय सीकर और केआर महाविद्यालय लाखनी के बीच पहला मैच होगा। दूसरा मैच कनोडिया पीजी महाविद्यालय मुकुंदगढ़ और राजकीय महाविद्यालय सीकर के बीच खेला जाएगा, जबकि दिन का तीसरा और अंतिम मैच एसबीएन कॉलेज श्रीमाधोपुर और एसएनकेपी महाविद्यालय नीमकाथाना के बीच होगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62