[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर में भाजपा ने निकाली जनसंवाद यात्रा:विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने पर अपनी उपलब्धियां गिनाईं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर में भाजपा ने निकाली जनसंवाद यात्रा:विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने पर अपनी उपलब्धियां गिनाईं

फतेहपुर में भाजपा ने निकाली जनसंवाद यात्रा:विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने पर अपनी उपलब्धियां गिनाईं

फतेहपुर : फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को जनसंवाद जनसमाधान यात्रा निकालकर आमजन से सीधा संवाद स्थापित किया गया। भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित इस यात्रा का नेतृत्व फतेहपुर से भाजपा विधायक प्रत्याशी रहे श्रवण चौधरी ने किया। यात्रा के दौरान रोहल, रामसीसर, पालास, खोटिया, साहबसर, नेठवा और ढांढ़ण गांवों में ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी गईं।

इस यात्रा का उद्देश्य भाजपा सरकार द्वारा किए गए ऐतिहासिक फैसलों और विकास कार्यों के प्रति जनता का आभार व्यक्त करना रहा, साथ ही क्षेत्रवासियों की समस्याओं को मौके पर सुनकर उन्हें तुरंत समाधान तक पहुंचाना भी इसका अहम लक्ष्य था। कई गांवों में अधिकारियों से सीधा संपर्क कर शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए गए, जिससे अनेक लोगों को तुरंत राहत मिली।

128 करोड़ के विकास कार्यों से बदली तस्वीर

यात्रा के दौरान श्रवण चौधरी ने क्षेत्र में हुए बड़े विकास कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में 18 नई ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन किया गया है, रामगढ़ शेखावाटी को पंचायत समिति का दर्जा दिलाया गया है और करीब 128 करोड़ रुपये के विकास कार्य पूरे कराए गए हैं। इन फैसलों से ग्रामीण क्षेत्रों को नई गति मिली है, जिसको लेकर जनता में उत्साह देखा गया।

सड़क, बिजली-पानी से लेकर पेंशन तक उठे मुद्दे

जनसंवाद के दौरान सड़क निर्माण, बिजली आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था, पेंशन, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा और कृषि से जुड़े अनेक मुद्दे ग्रामीणों ने सामने रखे। कई मामलों में मौके पर ही समाधान की प्रक्रिया शुरू करवाई गई, जिससे लोगों ने राहत महसूस की।

भाजपा पदाधिकारियों की रही सक्रिय भागीदारी

यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, सरोज कड़वासरा, जितेन्द्र कारंगा, आशु सिंह, रामवतार रुँथला, बजरंग सिंह, शिशराम बजिया, संजय प्रजापत, ओमप्रकाश वर्मा, भंवर लाल थोड़ी, भवानी सिंह, मोहर सिंह, अशोक शास्त्री, मैनेजर सिंह, केशर सिंह और अरविंद सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

ग्रामीणों ने जनसंवाद जनसमाधान यात्रा को जनता और नेतृत्व के बीच सीधा संपर्क स्थापित करने का प्रभावी माध्यम बताया। लोगों ने खुलकर अपनी बातें रखीं और भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की सराहना करते हुए इस पहल को सराहनीय कदम बताया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62