[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आरोपियों का सिर मुंडवाकर बाजार में घुमाया:कान पकड़कर नंगे पैर चल रहे थे, महिलाओं के भेष में करते थे इलाके की रैकी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आरोपियों का सिर मुंडवाकर बाजार में घुमाया:कान पकड़कर नंगे पैर चल रहे थे, महिलाओं के भेष में करते थे इलाके की रैकी

आरोपियों का सिर मुंडवाकर बाजार में घुमाया:कान पकड़कर नंगे पैर चल रहे थे, महिलाओं के भेष में करते थे इलाके की रैकी

चूरू : चूरू शहर में पुलिस ने चेन स्नैचिंग के 4 आरोपियों का सिर मुंडवाकर बाजार में घुमाया। सलवार-कुर्ता पहने आरोपी कान पकड़कर नंगे पैर चल रहे थे। इस दौरान लोगों ने ‘चूरू पुलिस जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए। गिरफ्तार किए गए आरोपी पहले महिलाओं के भेष में इलाके की रेकी करते थे।

कोतवाली थानाधिकारी सुखराम चोटिया ने बताया कि आरोपियों ने 2 दिसंबर को दिनदहाड़े एक वारदात की थी। आरोपियों ने वार्ड 58 में अपने ही मोहल्ले की दुकान में बैठी महिला दुकानदार बिस्मिल्लाह (60) के गले से करीब 17 ग्राम सोने की चेन तोड़ ली थी। वारदात में एक आरोपी ने बाइक उपलब्ध कराई, जबकि दो बदमाशों ने बाइक पर आकर घटना को अंजाम दिया।

मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी बाइक पर भागते हुए नजर आए। इस आधार पर पुलिस ने वार्ड 58 निवासी मुन्नवर हुसैन (23), वार्ड एक भूतिया बास निवासी मुरलीधर मेघवाल (25), कड़वासर वार्ड दो निवासी प्रमोद कुमार नायक (23) और कुमार सानू को (26) गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी हुई सोने की चेन भी बरामद कर ली है।

थानाधिकारी चोटिया ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी पहले महिलाओं के भेष में इलाके की रैकी करते थे और मौका मिलते ही चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देते थे। सोमवार को पुलिस ने आरोपियों की गढ़ से सुभाष चौक तक पैदल परेड निकाली। पुलिस गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी, जिनसे ऐसी अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ की जाएगी।

देखिए परेड के PHOTO’S

पुलिस ने चेन स्नैचिंग के 4 आरोपियों का सिर मुंडवाकर बाजार में घुमाया।
पुलिस ने चेन स्नैचिंग के 4 आरोपियों का सिर मुंडवाकर बाजार में घुमाया।
पुलिस ने चेन स्नैचिंग के 4 आरोपियों को महिलाओं के कपड़ों में बाजार में घुमाया।
पुलिस ने चेन स्नैचिंग के 4 आरोपियों को महिलाओं के कपड़ों में बाजार में घुमाया।
पुलिस ने चेन स्नैचिंग के 4 आरोपियों को नंगे पांव बाजार में घुमाया।
पुलिस ने चेन स्नैचिंग के 4 आरोपियों को नंगे पांव बाजार में घुमाया।

Related Articles