बीदासर में 15 वर्षीय नाबालिग की संदिग्ध मौत:परिजन हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े, अस्पताल में धरना
बीदासर में 15 वर्षीय नाबालिग की संदिग्ध मौत:परिजन हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े, अस्पताल में धरना
बीदासर : बीदासर में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत के मामले में सोमवार शाम नया घटनाक्रम सामने आया। मृतका के परिजन हत्या के आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
सोमवार शाम करीब 6 बजे पुलिस ने नाबालिग का पोस्टमार्टम कराया। हालांकि, परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अस्पताल परिसर में ही धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता, वे धरना समाप्त नहीं करेंगे।
नाबालिग लड़की का शव फिलहाल अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और घटनास्थल के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी सुराग जुटाए जा रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2043683


