[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुढ़ागौडज़ी पुलिस ने 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार:अवैध शराब, हत्या के प्रयास के तीन मामलों में था वांछित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुढ़ागौडज़ी पुलिस ने 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार:अवैध शराब, हत्या के प्रयास के तीन मामलों में था वांछित

गुढ़ागौडज़ी पुलिस ने 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार:अवैध शराब, हत्या के प्रयास के तीन मामलों में था वांछित

गुढ़ागौडज़ी : गुढ़ागौडज़ी पुलिस ने 10 हजार रुपए के इनामी अपराधी विक्रम सिंह उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है। आरोपी अवैध देसी शराब और हत्या के प्रयास के तीन गंभीर मामलों में वांछित था। गुढ़ागौडज़ी थानाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम ने आरोपी को लुहारों के चौक, गुढ़ागौडज़ी से पकड़ा। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी।

विक्रम सिंह उर्फ सोनू पुत्र पूर्णसिंह राजपूत निवासी वार्ड 21, किशोरसिंह की कोटड़ी, गुढ़ागौडज़ी पर अवैध देसी शराब रखने और हत्या के प्रयास के तीन प्रकरणों में वारंट लंबित थे। गुढ़ागौडज़ी में कर्ण सिंह की गाड़ी स्कॉर्पियो को तोड़फोड़ करना, भोड़की रोड़ पर जमीनी विवाद और भोड़की रोड पर पेट्रोल पंप के पास स्विफ्ट गाड़ी के टक्कर मारकर उनमें सवार युवकों के साथ मारपीट के मामले में वांछित था। इन मामलों में उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस ने बताया कि 17 जून को मुखबिर की सूचना पर आरोपी के कब्जे से 38 पव्वे अवैध देसी शराब बरामद की गई थी। हालांकि उस समय आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा था, जिसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोपी के विरुद्ध कुल 06 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इस गिरफ्तारी में कॉन्स्टेबल संजय सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस ने आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles