धूमधाम स मनाया गया 24वां फ़ाउंडर्स डे, स्टूडेंट्स की प्रतिभा का भव्य प्रदर्शन
धूमधाम स मनाया गया 24वां फ़ाउंडर्स डे, स्टूडेंट्स की प्रतिभा का भव्य प्रदर्शन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर
बिसाऊ : लक्ष्मीपत सिंघानिया एकेडमी में शनिवार को 24वां फ़ाउंडर्स डे बड़े उत्साह और गौरव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व शारदा सिंघानिया ने किया। समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि शारदा सिंघानिया एवं ममता सिंघानिया द्वारा आर्ट, सामाजिक विज्ञान एवं अटलांटिक रिग प्रदर्शनी का उद्घाटन कर की गई।
विशेष अतिथि अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश चूरू शरद व्यास ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बच्चों के उत्साह और प्रतिभा की सराहना की। प्रदर्शनी में छात्रों ने चित्रकला, इतिहास, विज्ञान मॉडलों, पेंटिंग, सामाजिक विज्ञान, गुप्त साम्राज्य, न्यायपालिका, तथा अटल टिंकरिंग लैब से जुड़े अनूठे मॉडल प्रदर्शित किए। छात्रों द्वारा बनाई गई गो-कार्ट प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण रही।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में झलका भारत की दिशा और संस्कृत
सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और मां सरस्वती व लाला लक्ष्मीपत सिंघानिया जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। कार्यक्रम की थीम “भारत की दिशा” पर आधारित रही, जिसमें महाकुंभ का जीवन, वासुदेव कुटुम्बकम और भारत के विविध जीवन दर्शन को नृत्य-नाटिका के माध्यम से मनभावन प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आगाज़ गणेश वंदना से हुआ।
प्रतिभाओं का सम्मान, विद्यालय द्वारा एकेडमिक और स्पोर्ट्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया।बेस्ट हाउस अवार्ड – अग्नि हाउस, बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड – मनीष कुमार, सर्वश्रेष्ठ खेल प्रतिभा सम्मान – शुभम सोनी
वार्षिक पत्रिका का विमोचन : मुख्य अतिथियों द्वारा विद्यालय की वार्षिक पत्रिका “मुक्तधारा” का विमोचन किया गया। प्राचार्य दीपक पुरोहित ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सैकड़ों अभिभावक, विद्यार्थी और विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार व्यक्त किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 1965848


