51वीं राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू उद्घाटन मैच में झुंझुनूं ने कोटा को हराया
51वीं राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू उद्घाटन मैच में झुंझुनूं ने कोटा को हराया
दौसा : राजेश पायलट स्टेडियम में 51वीं राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का रविवार को उद्घाटन समारोह हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से बालक वर्ग की 33 टीमें और बालिका वर्ग की 27 टीमें भा ले रही हैं। उद्घाटन मैच में झुंझुनूं ने कोटा को 13 प्वाइंट से हराया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सांसद मुरारी लाल मीणा रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेल को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।
अध्यक्ष केदार प्रसाद मीणा एवं विशिष्ट अतिथि जब्बार अली, नरेंद्र अजमेर, एडीएम मनमोहन मीणा सहित विभिन्न जिलों के कबड्डी संघों के पदाधिकारियों ने भागीदारी निभाई। आयोजन सचिव शिवचरण रावत ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए अतिथियों व पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस दौरान सीपी जोशी, जयसिंह गुर्जर, कृपाशंकर, मनोज तथा कृष्णावतार उपस्थिति रहे।
रोमांचक हुए मुकाबले : उद्घाटन दिवस पर खेले गए मैचों में शानदार खेल देखने को मिले। बालक वर्ग में झुंझुनूं ने कोटा को 13 प्वाइंट से हराया, वहीं दूसरा मुकाबले में हनुमानगढ़ ने सवाई माधोपुर को 23 प्वाइंट से मात दी। इसी प्रकार बालिका वर्ग में जोधपुर ने बारां को 29 प्वाइंट के अंतर से पराजित किया तथा दूसरे मैच में सीकर को करौली ने शानदार प्रदर्शन कर हराया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2040786


