तातीजा में विधायक प्रत्याशी एवं पर्यावरण प्रेमी मनोज घुमरिया का भव्य नागरिक अभिनंदन
डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम से बच्चों के लिए लाइब्रेरी का निर्माण और डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा लगाने की घोषणा
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के तातीजा गांव में रविवार को विधायक प्रत्याशी व पर्यावरण प्रेमी मनोज घुमरिया का ग्रामीणों द्वारा भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। सर्वप्रथम घुमरिया ने बाबा भैयां के स्थान पर धोक लगाकर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम ग्राम पंचायत भवन के सामने आयोजित हुआ, जहां ग्रामीणों ने माला और साफा पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम से पहले घुमरिया को तातीजा सीमा से बागी में बैठाकर बाइक रैली के साथ कार्यक्रम स्थल तक लाया गया। रास्तेभर घोड़ी और ऊँट के आकर्षक नृत्य ने आयोजन में विशेष रंग भरा। कार्यक्रम की अध्यक्षता चिरंजीलाल कसाना ने की, जबकि मुख्य अतिथि मनोज घुमरिया का ग्रामीणों ने 51 किलो की माला पहनाकर सम्मान किया।

शिक्षा व विकास को बताया प्राथमिकता
अपने संबोधन में मनोज घुमरिया ने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य खेतड़ी क्षेत्र का बिना किसी भेदभाव के विकास करना है। उन्होंने कहा कि समाज का वास्तविक उत्थान तभी संभव है जब बच्चे शिक्षित होंगे।
उन्होंने कहा-“बच्चों की शिक्षा ही जीवन को सफल बनाती है। हर माता–पिता का दायित्व है कि वे अपने बच्चों को शिक्षित करें।”
इसी सोच के तहत उन्होंने जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क घुमरिया कोचिंग क्लासेज शुरू करने की जानकारी दी, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थी भी अपने सपनों को साकार कर सकें। घुमरिया ने बताया कि वे शिक्षा, मंदिर निर्माण, बोरिंग और अन्य सेवा कार्य बिना किसी भेदभाव के कर रहे हैं।
अंबेडकर लाइब्रेरी और प्रतिमा की घोषणा-शिक्षा को मिली बड़ी सौगात
अपने संबोधन में मनोज घुमारिया ने कहा कि खेतडी के विकास का सपना मेरी जीवन यात्रा की प्रेरणा है। सेवाकार्य मेरा धर्म है और शिक्षा समाज को उठाने का सबसे बड़ा माध्यम। उन्होंने तातीजा में डॉ. भीमराव अंबेडकर लाइब्रेरी स्थापित करने की घोषणा की, ताकि गांव के बच्चे और युवा सशक्त बन सके। साथ ही गांव में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा लगाए जाने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि अंबेडकर के विचार शिक्षा, समानता और जागरूकता के स्तंभ हैं। गांव में उनकी प्रतिमा युवाओं को प्रेरणा देगी।
घुमारिया कोचिंग-सैकड़ों बच्चों के सपनों की नई शुरुआत
मनोज घुमारिया ने बताया कि वह पिछडे और जरूरतमंद परिवारों के बच्चों के लिए निःशुल्क घुमारिया कोचिंग क्लासेज चला रहे हैं, जहाँ बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते है। उन्होंने जोर दिया कि ‘शिक्षा ही समाज की दिशा बदल सकती है। हर माता-पिता का पहला कर्तव्य है कि वे बच्चों को पढ़ाएं, आगे बढ़ाएं।
गौसेवा-90 मन चारे का संकल्प
समारोह में घुमारिया ने बताया कि उन्होंने निकटवर्ती गौशाला में 90 मन चारा डलवाया। ग्रामीणों ने उनकी गौसेवा को सराहा और इसे ‘निस्वार्थ सेवा’ का श्रेष्ठ उदाहरण बताया।

चारा दान, लाइब्रेरी और प्रतिमा स्थापना की घोषणा
मनोज घुमरिया ने तातीजा गौशाला के लिए 90 मन चारा भिजवाया और कहा कि सेवा कार्य उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान दो महत्वपूर्ण घोषणाएँ की-
-
डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम से बच्चों के लिए लाइब्रेरी स्थापना।
-
तातीजा में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा लगाने की घोषणा।
उन्होंने कहा कि अंबेडकर के विचार समाज में शिक्षा, समानता और जागरूकता को बढ़ावा देते हैं। इसलिए गांव में उनकी प्रतिमा युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
समाजसेवी कार्य-बिना भेदभाव सेवा की मिसाल
मनोज घुमारिया ने कहा कि उनका हर सामाजिक कार्य चाहे मंदिर निर्माण, बोरिंग व्यवस्था, शैक्षिक सहायता हो, पूरी तरह जनसहयोग और समानता के भाव से किया जाता है। उन्होंने साफ कहा कि ‘ मैं राजनीति में लाभ कमाने नहीं, समाज उठाने आया हूँ।’

सैकड़ों ग्रामीण रहे उपस्थित
कार्यक्रम में हर्मेन्द चनानिया, गोकुल मेहरड़ा, नवीन बजाड़, रविन्द्र सिंह निर्वाण, कैलाश देवता, रमेश खटाना, कृष्ण कुमार, नरेंद्र तुन्दवाल, विनोद बजाड़, सुरेश धेड़ड़, बंसीधर बजाड़, रामकृष्ण भगत, हवासिंह पोस्ट मास्टर, नानड़राम भक्त, लीलाधर धेड़ड़, सदासुख रोडासर, बाबूलाल सैनी, योगेन्द्र धेड़ड़, जगदीश, राजेश जलन्द्रा सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया।

निस्वार्थ सेवा भावना-जनता का विश्वास
ग्रामीणों का कहना था कि मनोज घुमारिया वर्षों से बिना भेदभाव समाज के हर वर्ग की मदद करते आए हैं। उनकी स्वच्छ कमाई का अधिकतर हिस्सा समाज सेवा में लगता है, यही उनकी सबसे बड़ी पहचान है, ग्रामीणों ने कहा कि जो लोग पिछली बार उनके साथ नहीं थे, उन्होंने भी गलती स्वीकारते हुए भविष्य में घुमारिया के साथ खड़े रहने का संकल्प मंच से व्यक्त किया। यह बदलाव उनके प्रति बढ़ते जनविश्वास को दर्शाता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041372


