[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खंडेला में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:तीन महीने से था फरार, गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पकड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खंडेला में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:तीन महीने से था फरार, गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पकड़ा

खंडेला में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:तीन महीने से था फरार, गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पकड़ा

खंडेला : खंडेला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे एक हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे उसके गांव चौकड़ी से दबोचा। थानाधिकारी इंद्रप्रकाश यादव ने बताया- यह मामला 26 अगस्त 2025 का है। पीड़िता के परिजनों ने थाने में एक युवक के खिलाफ नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी अपने घर से फरार हो गया था। वह लगातार हरियाणा और अन्य इलाकों में छिपता रहा। उसकी फरारी के दौरान पुलिस ने उस पर एक हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था।

पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी हरियाणा से अपने गांव आ सकता है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62