[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रामगढ़ बाईपास पर कार-ट्रक की टक्कर:बड़ा हादसा टला, कोई जनहानि नहीं हुई; बाईपास क्षेत्र में सैकड़ों लोग हुए जमा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

रामगढ़ बाईपास पर कार-ट्रक की टक्कर:बड़ा हादसा टला, कोई जनहानि नहीं हुई; बाईपास क्षेत्र में सैकड़ों लोग हुए जमा

रामगढ़ बाईपास पर कार-ट्रक की टक्कर:बड़ा हादसा टला, कोई जनहानि नहीं हुई; बाईपास क्षेत्र में सैकड़ों लोग हुए जमा

रामगढ़ शेखावाटी : रामगढ़ शेखावाटी के बाईपास मार्ग पर एक कार और ट्रक की टक्कर हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब एक वाहन मोड़ ले रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन गनीमत रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई।

दुर्घटना के बाद बाईपास क्षेत्र में सैकड़ों लोग जमा हो गए। स्थानीय नागरिक और व्यापारी भी मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाईपास पर वाहनों की तेज रफ्तार और अचानक मोड़ लेना अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनता है। हादसे के समय सड़क पर अधिक भीड़ न होने से बड़ा नुकसान टल गया।

बाईपास पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में रोष व्याप्त है। व्यापारियों ने वाहन चालकों से इस मार्ग पर धीमी गति से वाहन चलाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की है।

व्यापारियों ने नगरपालिका और संबंधित विभाग से बाईपास पर बने स्पीड ब्रेकरों पर स्पष्ट सफेद जेब्रा क्रॉसिंग और संकेत चिन्ह लगाने की मांग की है। उनका तर्क है कि स्पीड ब्रेकर और सड़क संकेत स्पष्ट न होने के कारण वाहन चालक समय पर सतर्क नहीं हो पाते, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस संबंध में जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि बाईपास पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए, तो भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62