[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में शिव महापुराण कथा का देव निमंत्रण:नागरिक परिषद ने प्रमुख मंदिरों में इष्टदेवों को निमंत्रण पत्र अर्पित किए, 26 दिसंबर से होगी कथा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ में शिव महापुराण कथा का देव निमंत्रण:नागरिक परिषद ने प्रमुख मंदिरों में इष्टदेवों को निमंत्रण पत्र अर्पित किए, 26 दिसंबर से होगी कथा

लक्ष्मणगढ़ में शिव महापुराण कथा का देव निमंत्रण:नागरिक परिषद ने प्रमुख मंदिरों में इष्टदेवों को निमंत्रण पत्र अर्पित किए, 26 दिसंबर से होगी कथा

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ नगर में 26 दिसंबर से शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। रविवार को लक्ष्मणगढ़ नागरिक परिषद ने देव निमंत्रण कार्यक्रम आयोजित किया। कथा के शुभारंभ से पहले देवों का आशीर्वाद लेने की परंपरा के अनुसार, परिषद के पदाधिकारियों और नगरवासियों ने कस्बे के प्रमुख मंदिरों में पूजा-अर्चना की। उन्होंने इष्टदेवों को कथा में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र अर्पित किए।

इस देव निमंत्रण कार्यक्रम के तहत, परिषद के सदस्यों ने सर्व सिद्धि श्री विनायक मंदिर, नगरधणी श्री रघुनाथ जी महाराज मंदिर, भूतनाथ महादेव मंदिर और श्री मुरली मनोहर जी मंदिर का दौरा किया।

परिषद की केंद्रीय इकाई के उपाध्यक्ष अशोक चूड़ीवाला ने बताया कि शिव महापुराण कथा नगर के धार्मिक और सांस्कृतिक जीवन का एक महत्वपूर्ण आयोजन है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटेंगे। कथा स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं और तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कथा का शुभारंभ 26 दिसंबर को विधि-विधान के साथ होगा और यह एक सप्ताह तक चलेगी।

निमंत्रण कार्यक्रम के दौरान परिषद के स्थानीय संरक्षक राजकुमार पारीक, सचिव निशांत गोयनका, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष एवं पार्षद विनीता पुजारी, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील बूबना, विष्णु भूत और संदीप बजाज सहित तीनों इकाइयों के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62