लक्ष्मणगढ़ में दीपोत्सव मनाया, दीप जलाए और मिठाई बांटी:सामाजिक समरसता का दिया संदेश, गोगा जी के मंदिर के पास हुआ कार्यक्रम
लक्ष्मणगढ़ में दीपोत्सव मनाया, दीप जलाए और मिठाई बांटी:सामाजिक समरसता का दिया संदेश, गोगा जी के मंदिर के पास हुआ कार्यक्रम
लक्ष्मणगढ़ : लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट लक्ष्मणगढ़ ने दीपावली की पूर्व संध्या पर वार्ड नंबर 26 में दीपोत्सव मनाया। आध्यात्मिक चेतना अभियान के तहत यह कार्यक्रम गोगा जी के मंदिर के पास हरिजन बस्ती में हुआ। ट्रस्ट कार्यकर्ताओं ने बस्ती के लोगों के साथ दीप जलाए और मिठाई बांटी। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई, गले मिले और दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

ट्रस्ट के मुताबिक, कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को त्योहार की खुशियों में शामिल करना और आपसी भेदभाव दूर कर एकता को मजबूत करना था। पदाधिकारियों ने कहा कि त्योहार की खुशियों में समाज के हर व्यक्ति की बराबर भागीदारी होनी चाहिए।
ट्रस्ट हर साल इसी भावना से कच्ची बस्तियों और हरिजन बस्तियों में दीपावली मनाता है। कार्यक्रम में नगरवासियों से प्रेम और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने और जरूरतमंदों की मदद करने की अपील भी की गई।
कार्यक्रम में ट्रस्ट संरक्षक सुभाष जोशी, गुरुजी रामनिवास शर्मा, गिरधारी लाल जाजोदिया, दीनदयाल जोशी, जिला प्रभारी राजेंद्र कुमार शर्मा, अमित सोनी, वार्ड पार्षद पवन वाल्मीकि, पूर्व पार्षद गौरी शंकर शर्मा, राकेश वाल्मीकि और मंदिर पुजारी पप्पू महाराज मौजूद रहे। ट्रस्ट कार्यकर्ता और बस्ती के गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए।
देखें PHOTOS




देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2516350


