[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जाखल गोशाला में छोटी दीपावली पर 5100 दीपक जलाए गए:दीपोत्सव में ग्रामीणों ने बनाई रंगोलियां, एक-दूसरे को दी त्योहार की शुभकामनाएं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

जाखल गोशाला में छोटी दीपावली पर 5100 दीपक जलाए गए:दीपोत्सव में ग्रामीणों ने बनाई रंगोलियां, एक-दूसरे को दी त्योहार की शुभकामनाएं

जाखल गोशाला में छोटी दीपावली पर 5100 दीपक जलाए गए:दीपोत्सव में ग्रामीणों ने बनाई रंगोलियां, एक-दूसरे को दी त्योहार की शुभकामनाएं

जाखल : छोटी दीपावली के अवसर पर बाबा सुंदरदास गोपाल गौशाला, जाखल में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गोशाला परिसर में 5100 दीपक प्रज्वलित किए गए, जिससे पूरा परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।

इस आयोजन में ग्रामीणों ने भाग लिया। महिलाओं ने इस दौरान आकर्षक रंगोलियां बनाई। इस अवसर पर गोशाला अध्यक्ष प्रताप सिंह मूंड ने कहा कि दीपोत्सव केवल दीप प्रज्वलित करने का पर्व नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है।

कार्यक्रम में नंदीशाला अध्यक्ष प्रताप सिंह मूंड, गौशाला सचिव रतन सिंह, एडवोकेट नरेंद्र सिंह, प्रह्लाद सिंह, मोहनलाल खेदड़, श्रवण सिंह, देवीलाल, बनारसीलाल खेदड़, जगदीश सिंह, चेयरमैन भगवान सिंह, विमल सिंह, महावीर सिंह, रामसिंह और सतपाल सिंह मौजूद रहे।

इसी के साथ भूपेंद्र सिंह, संदीप मूंड, शंभू सिंह, विजय कुमावत, रणवीर सिंह, बृजलाल वर्मा, पंकज कुमावत, रमेश जांगिड़, आकाशदीप सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini