करणपुरा को मिलेगा पब्लिक लाइब्रेरी और खेल मैदान:राजेंद्र सुंडा ने गांव में CCTV लगाने का किया था वादा; घोषणा पत्र के वादे चर्चा में रहे
करणपुरा को मिलेगा पब्लिक लाइब्रेरी और खेल मैदान:राजेंद्र सुंडा ने गांव में CCTV लगाने का किया था वादा; घोषणा पत्र के वादे चर्चा में रहे
दांतारामगढ़ : सीकर जिले की दांतारामगढ़ पंचायत समिति की करणपुरा गांव में वकील राजेंद्र सुंडा सरपंच चुने गए हैं। राजेंद्र सुंडा ने MLA-MP चुनावों की तर्ज पर घोषणा पत्र जारी किया था। चुनाव के दौरान उनका घोषणा पत्र काफी चर्चा में रहा। इसमें गांव में पब्लिक लाइब्रेरी और खेल मैदान बनवाने के साथ पूरे गांव में CCTV कैमरे लगवाने का वादा किया गया था। अब ग्रामीणों की नजरें इन वादों पर अमल और गांव के विकास पर रहेंगी।

कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारेंगे
जीत के बाद सरपंच सुंडा ने कहा कि राज्य सरकार कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया जाएगा। सरपंच का घोषणा पत्र काफी चर्चा में है। सुंडा ने चुनावों के दौरान बाकायदा घोषणापत्र जारी किया था। घोषणा पत्र में राजेंद्र सुंडा ने गांव में आधुनिक सुविधाएं युक्त लाइब्रेरी खुलवाने, हर घर नया नल कनेक्शन करवाने, युवाओं के लिए खेल ग्राउंड डवलप करने और पूरे गांव के प्रमुख रास्तों को CCTV कैमरों से लैस करवाने की घोषणा की थी।
गांव की मूलभूत सुविधाओं को पूरा करना उद्देश्य
सरपंच सुंडा ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल विकास कार्य करवाना नहीं, बल्कि गांव की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करना है। ग्रामीणों के सहयोग और राज्य सरकार के काॅर्डिनेशन से करणपुरा को एक स्वच्छ, सुरक्षित, शिक्षित, विकसित और आदर्श ग्राम पंचायत बनाया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2516336


