[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ में नीलगाय से टकराई बाइक, पीटीआई की मौत:भोजलाई में पोस्टेड थे, छुट्टी के बाद सुजानगढ़ जाते समय हुआ हादसा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ में नीलगाय से टकराई बाइक, पीटीआई की मौत:भोजलाई में पोस्टेड थे, छुट्टी के बाद सुजानगढ़ जाते समय हुआ हादसा

सुजानगढ़ में नीलगाय से टकराई बाइक, पीटीआई की मौत:भोजलाई में पोस्टेड थे, छुट्टी के बाद सुजानगढ़ जाते समय हुआ हादसा

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में नीलगाय से बाइक टकरा गई। हादसे में पीटीआई की मौत हो गई। हादसा सुजानगढ़ रोड पर शनिवार शाम को हुआ। मिली जानकारी के अनुसार रामलाल डूडी (58) भोजलाई के सरकारी स्कूल में पीटीआई हैं। शनिवार शाम को छुट्टी के बाद सुजानगढ़ जा रहे थे। इस दौरान रोड पर अचानक नीलगाय आ गई। नीलगाय से टकराने के बाद रामलाल नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद आस-पास लोगों की भीड़ जुट गई। मौजूद लोगों और स्कूल के टीचर्स ने उन्हें सुजानगढ़ की राजकीय बगड़िया उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर बड़ी संख्या में टीचर्स अस्पताल पहुंचे। सदर थाना पुलिस की टीम भी अस्पताल पहुंची। रविवार की सुबह डूडी के बेटे बनवारीलाल ने पुलिस रिपोर्ट दी। जिसके बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Related Articles