राजगढ़ रेसला ने सहायक ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को सम्मानित किया:ट्रांसफर हुए प्रिंसिपल का भी शाल-मोमेंटो भेंट कर किया सम्मान
राजगढ़ रेसला ने सहायक ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को सम्मानित किया:ट्रांसफर हुए प्रिंसिपल का भी शाल-मोमेंटो भेंट कर किया सम्मान
सादुलपुर : रेसला ब्लॉक शाखा राजगढ़ ने शनिवार को ग्रीन सिटी पैलेस में सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें नवपदस्थापित ACBEO-1 सुनील शिवराण, पूर्व रेसला जिलाध्यक्ष महेंद्र सहारण और राजगढ़ ब्लॉक में स्थानांतरित हुए प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेसला जिलाध्यक्ष चूरू अमित सहारण ने की।
सहायक ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुनील शिवराण ने अपने संबोधन में कहा कि वे शिक्षा विभाग और रेसला संगठन के साथ हरसंभव सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सहारण ने रेसला के संघर्षपूर्ण इतिहास, वर्तमान चुनौतियों और संगठन की मजबूती पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एकजुटता और सत्ता से समन्वय ही संगठन की सभी मांगों को मनवाने की कुंजी है। रेसला ब्लॉक अध्यक्ष मनोज गोठवाल ने विशिष्ट अतिथियों का स्वागत और आभार व्यक्त किया।
जिलाध्यक्ष अमित सहारण ने बताया- रेसला के संघर्ष के कारण मार्च 2026 तक लेक्चरर की संख्या 54 हजार से बढ़कर 65 हजार हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन के प्रयासों से 11,500 पदों की स्वीकृति भी जल्द ही राज्य सरकार से मिलने की संभावना है।
समारोह में प्रधानाचार्य राजपाल जयपाल श्योराण, संदीप सुनियों, महावीर जांगिड़, राजपाल ओला, बहमानन्द, राजवीर सुड़ा, अजय कुमार शर्मा, कौर सिंह, उम्मेद सागवान, उपप्रधानाचार्य ओमप्रकाश श्योराण सहित व्याख्याता नरेश जांगिड़, राजेश फगेडिया, राजेन्द्र सुड़ा, रामनिवास पुनिया, धर्माराम होडी, शुभकरण बेनीवाल, सुमेर जांगिड़, नितिका, अनिता सोनी, पिंकी बाई और सुनील कुमारी आदि उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035888
