युथ लिडर इस्माइल तंवर ने आधार कार्ड अपडेट करवाने में आ रही समस्या के समाधान के लिए बिसाऊ तहसिलदार के नाम ज्ञापन सौंपा
युथ लिडर इस्माइल तंवर ने आधार कार्ड अपडेट करवाने में आ रही समस्या के समाधान के लिए बिसाऊ तहसिलदार के नाम ज्ञापन सौंपा
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अंसार मुज्तर
बिसाऊ : कस्बे के युथ लिडर इस्माइल तंवर ने शुक्रवार को बिसाऊ तहसिलदार के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा व अवगत करवाया की कस्बे व आसपास के गांवो के लोगों के आधार कार्ड में पता, जन्म दिनांक अपडेट करवाने जाते हैं तो आधार सेंटर पर बैठे कंप्यूटरो ऑपरेटरो द्वारा दस्तावेजों के नाम पर बार-बार परेशान किया जा रहा है। आधार कार्ड में नाम अपडेट करवाने के लिए जब दसवीं कक्षा के अंक तालिका लेकर जाते हैं तो उनसे जन्म प्रमाण पत्र मांगा जाता है व जब जन्म प्रमाण पत्र भी ऑपरेटर को उपलब्ध करवाते हैं तो साथ में डोकोमेंटस के रूप में मूल निवास की मांग और की जा रही है।
इस्माइल ने बताया कि जन्म प्रमाण पत्र व दसवीं की अंक तालिका को वैलिड नहीं मानते हैं व कहते हैं की जन्म प्रमाण पत्र सिर्फ जन्म दिनांक का प्रमाण है। लेकिन जन्म प्रमाण पत्र है दसवीं की अंक तालिका आधार अपडेट करवाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है। जिनको आधार सेंटर वाले सभी आपरेटर नकार रहे हैं। इसी प्रकार की समस्याएं आधार अपडेट्स को लेकर आमजन को हो रही है। जबकि नियमानुसार कोई भी एक दस्तावेज आधार अपडेट के लिए मान्य है।
तंवर ने तहसिलदार से निवेदन किया है कि आधार संसोधन के लिए जो भी डॉक्यूमेंट मान्य है उनकी एक सूची तहसील कार्यालय में सार्वजनिक रूप से चश्मा की जाए ताकि आमजन को आधार अपडेट् करवाने के लिए बार-बार आधार केंद्रो के चक्कर न लगाने पड़े। संबंधित विषय में नायब तहसीलदार ने इस्माइल तंवर को आश्वासन दिलाया कि संबंधित समस्या के समाधान के लिए संज्ञान लिया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2036413


