शहीद धर्मपाल डूडी का 54वां शहादत दिवस मनाया गया
शहीद धर्मपाल डूडी का 54वां शहादत दिवस मनाया गया
पिलानी : भारत-पाक युद्ध 1971 के वीर शहीद धर्मपाल डूडी का 54वां शहादत दिवस गांव में श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाया गया। शहीद के भाई अमर सिंह डूडी सहित परिजनों, ग्रामीणों, विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थियों ने समाधि स्थल पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में रघुवीर सिंह, उम्मेद सिंह, प्रधानाध्यापिका प्रेम शर्मा सहित ग्रामीणों ने शहीद के जयकारे लगाए। मंच संचालन उम्मेद सिंह ताखर ने किया, जबकि भारत-पाक युद्ध में शहीद की वीरता की जानकारी उनके भतीजे सुनील डूडी ने दी।
ग्रामीणों द्वारा शहीद का दान-पत्र भी खोला गया। गांव के लोग शहीद धर्मपाल डूडी को देवतुल्य मानते हैं और आज भी मांगलिक अवसरों पर उनकी धोक लगाई जाती है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2033987


