[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अरनिया गोशाला में जनसहयोग से ट्यूबवेल लगा:गायों को मिलेगा पेयजल, समस्या हुई दूर, ग्रामीणों ने भी आर्थिक सहयोग दिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

अरनिया गोशाला में जनसहयोग से ट्यूबवेल लगा:गायों को मिलेगा पेयजल, समस्या हुई दूर, ग्रामीणों ने भी आर्थिक सहयोग दिया

अरनिया गोशाला में जनसहयोग से ट्यूबवेल लगा:गायों को मिलेगा पेयजल, समस्या हुई दूर, ग्रामीणों ने भी आर्थिक सहयोग दिया

मूंडरू : मूंडरू कस्बे की ग्राम पंचायत अरनिया के कुलड़ा का टीबा स्थित श्रीकृष्ण गोशाला में जनसहयोग से ट्यूबवेल स्थापित किया गया है। इससे गोशाला में पेयजल की समस्या दूर होगी और गायों को सुलभ पानी मिल सकेगा। गोशाला कमेटी के सदस्य रामदयाल सैनी ने बताया कि गोशाला में लंबे समय से पेयजल की गंभीर समस्या थी, जिसके कारण गायों को पीने का पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा था।

इस समस्या के समाधान के लिए जुग जीवन बाबा धाम कमेटी, खुर्रमपुरा के सदस्यों ने पहल की। सीताराम खड़ोतिया चोलाई, प्रभातराम सैनी मिस्त्री इटावा भोपजी, कृष्ण कुमार सैनी कंपाउंडर मूंडरू, बजरंग लाल खातोदिया खुर्रमपुरा और रूपनारायण दूदड़ोलिया नवोडा अमरसिंह वाली ने मिलकर गोशाला में पहला ट्यूबवेल कराया था। हालांकि, भूमिगत जलस्तर काफी नीचे होने के कारण यह ट्यूबवेल सूखा निकल गया।

पहले प्रयास की विफलता के बावजूद जुग जीवन बाबा धाम कमेटी के सदस्यों ने हार नहीं मानी और तत्काल दूसरा ट्यूबवेल कराने का निर्णय लिया। जब दूसरे ट्यूबवेल की खुदाई शुरू हुई, तो आसपास के ग्रामीणों ने भी आर्थिक सहयोग प्रदान किया। करीब 750 फीट की गहराई तक खुदाई करने पर ट्यूबवेल में पानी की अच्छी आवक हुई, जिससे ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

रामदयाल सैनी ने जानकारी दी कि इस ट्यूबवेल का शीघ्र ही विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। इस अवसर पर कुआं पूजन, गोस्वामनी और कन्या भोज जैसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Related Articles