दहेज प्रताड़ना का तीन साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:रतनगढ़ पुलिस ने अभियान चलाकर पकड़ा, कोर्ट में करेगी पेश
दहेज प्रताड़ना का तीन साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:रतनगढ़ पुलिस ने अभियान चलाकर पकड़ा, कोर्ट में करेगी पेश
रतनगढ़ : चूरू की रतनगढ़ पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के एक मामले में तीन साल से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अनवर कुरैशी (36) को रतनगढ़ स्थित उसके घर से पकड़ा गया। पुलिस उसे गुरुवार दोपहर कोर्ट में पेश करेगी।
रतनगढ़ थानाधिकारी गौरव खिड़िया ने बताया कि पुलिस अधीक्षक जय यादव के निर्देश पर जिले में वांछित और फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
आरोपी अनवर कुरैशी मूल रूप से रतनगढ़ का निवासी है और वर्तमान में महाराष्ट्र में रह रहा था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए पहले से ही मुखबिर लगा रखे थे, जिसके आधार पर उसे रतनगढ़ स्थित उसके घर से दबोचा गया।
कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाएगा। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में थानाधिकारी गौरव खिड़िया के साथ हेड कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश, कॉन्स्टेबल राकेश, माधव, संदीप, महिला कॉन्स्टेबल आशा और महेंद्र शामिल थे। थानाधिकारी ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2043683


