[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में 94.28% गणना प्रपत्र डिजिटलाइज हुए:सभी विधानसभा क्षेत्रों में सौ फीसदी काम पूरा, निर्वाचन अधिकारी ने टीम को दी बधाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में 94.28% गणना प्रपत्र डिजिटलाइज हुए:सभी विधानसभा क्षेत्रों में सौ फीसदी काम पूरा, निर्वाचन अधिकारी ने टीम को दी बधाई

चूरू में 94.28% गणना प्रपत्र डिजिटलाइज हुए:सभी विधानसभा क्षेत्रों में सौ फीसदी काम पूरा, निर्वाचन अधिकारी ने टीम को दी बधाई

चूरू : चूरू जिले में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत गणना प्रपत्रों का डिजिटलाइजेशन कार्य लगभग पूरा हो गया है। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में शत प्रतिशत डिजिटलाइजेशन कार्य पूर्ण होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा ने निर्वाचन टीम को बधाई दी। उन्होंने टीम की कर्तव्यनिष्ठा, कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया।

सादुलशहर सबसे आगे बुधवार शाम 4 बजे तक जिले में 94.28 प्रतिशत गणना प्रपत्र डिजिटलाइज किए जा चुके थे। कुल 15,94,159 गणना प्रपत्रों का डिजिटलाइजेशन किया गया है। विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों के अनुसार, सादुलपुर में 95.48 प्रतिशत, तारानगर में 94.54 प्रतिशत, सरदारशहर में 93.50 प्रतिशत, चूरू में 94.34 प्रतिशत, रतनगढ़ में 94.35 प्रतिशत और सुजानगढ़ में 93.75 प्रतिशत गणना प्रपत्रों को डिजिटलाइज किया गया है।

इसके अलावा जिले में कुल 5.72 प्रतिशत गणना प्रपत्रों को एएसडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित या मृत) के रूप में चिह्नित किया गया है। सादुलपुर में 4.51 प्रतिशत, तारानगर में 5.46 प्रतिशत, सरदारशहर में 6.50 प्रतिशत, चूरू में 5.67 प्रतिशत, रतनगढ़ में 5.66 प्रतिशत और सुजानगढ़ में 6.25 प्रतिशत प्रपत्रों पर एएसडी मार्क किया गया है।

इन एएसडी चिह्नित प्रपत्रों में लगभग 26,000 मृत मतदाता, 53,500 स्थानांतरित मतदाता और 5,700 दोहरे मतदाता सहित अन्य श्रेणियों के मतदाता शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी सुराणा ने इस कार्य में सहयोग के लिए जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, मतदाताओं और कार्मिकों के प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त की।

Related Articles