सरदारशहर के बधनाऊ दिखनादा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:खेत पर बनी किसान की ढाणी में लाखों का नुकसान, मुआवजे की मांग
सरदारशहर के बधनाऊ दिखनादा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:खेत पर बनी किसान की ढाणी में लाखों का नुकसान, मुआवजे की मांग
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : रुस्तम अली खान
सरदारशहर : सरदारशहर के बधनाऊ दिखनादा गांव में बुधवार रात एक किसान की ढाणी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
रात करीब 9 बजे किसान नंदराम तरड़ के खेत में बनी ढाणी में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ और देखते ही देखते आग फैल गई। आगजनी में किसान को बड़ा नुकसान हुआ है। ढाणी में रखे 60 हजार रुपए नकद, करीब 6 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण, 200 किलो ग्वार, 700 किलो गेहूं और घर का जरूरी सामान जल गया।
घटना की जानकारी मिलते ही गांव की बिजली सप्लाई तुरंत बंद कर दी गई, लेकिन तब तक आग पूरी ढाणी को अपनी चपेट में ले चुकी थी। मंशाराम गोदारा, खीवाराम सारण, कालूराम, मदनलाल समेत कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया।
गांव के सामाजिक कार्यकर्ता परमेश्वर लाल सारण ने घटना की सूचना पटवारी और पुलिस को दी। अधिकारियों के मौके का मुआयना करने के बाद किसान को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू होगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2043608


