बीदासर में पुरानी नगरपालिका रोड पर 20 दिन से मलबा:नाले के निर्माण के बाद नहीं हटाया, ग्रामीण बोले- पास में स्कूल होने से हादसे का डर
बीदासर में पुरानी नगरपालिका रोड पर 20 दिन से मलबा:नाले के निर्माण के बाद नहीं हटाया, ग्रामीण बोले- पास में स्कूल होने से हादसे का डर
बीदासर : बीदासर कस्बे की पुरानी नगरपालिका रोड पर पिछले 20 दिनों से नाले के निर्माण का मलबा पड़ा हुआ है। इसके साथ ही नाले को ढका भी नहीं गया है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और हादसे का खतरा बना हुआ है।
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शिवरत्न दर्जी ने बताया कि नगरपालिका ने नाले का निर्माण कार्य पूरा कर लिया था, लेकिन मलबा हटाने और नाले को कवर करने में लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि इसी रास्ते पर दो स्कूल स्थित हैं, जहां से सैकड़ों बच्चे रोजाना गुजरते हैं, जिससे उनकी सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि उपखंड कार्यालय भी इसी सड़क पर स्थित है, फिर भी इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। आमजन ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द मलबा हटाने और नाले को सुरक्षित रूप से ढकने की मांग की है, ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043213


