भानीपुरा में किसान सभा का पहला सम्मेलन:6 दिसंबर को नई कार्यकारिणी का होगा गठन, आंदोलनों पर चर्चा
भानीपुरा में किसान सभा का पहला सम्मेलन:6 दिसंबर को नई कार्यकारिणी का होगा गठन, आंदोलनों पर चर्चा
सरदारशहर : अखिल भारतीय किसान सभा के सांगठनिक सम्मेलनों का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में भानीपुरा को नई तहसील और पंचायत समिति का दर्जा मिलने के बाद, किसान सभा अपनी स्वतंत्र तहसील इकाई का गठन करने जा रही है। भानीपुरा तहसील का पहला सम्मेलन 6 दिसंबर को किसान सभा कार्यालय, भानीपुरा में आयोजित होगा।
तहसील अध्यक्ष भगवानराम जाखड़ और मंत्री काशीराम सारण ने बताया कि सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस सम्मेलन में श्री डूंगरगढ़ के पूर्व विधायक कॉमरेड गिरधारी महिया, किसान सभा के राज्य महामंत्री छगनलाल चौधरी और जिला मंत्री उमराव सिंह कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

सम्मेलन के दौरान भानीपुरा तहसील की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही, आगामी आंदोलनों की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043287


