खेतड़ी में उज्जवला गैस कनेक्शन का वितरण, 10 महिलाओं को मिले मुफ्त कनेक्शन
खेतड़ी में उज्जवला गैस कनेक्शन का वितरण, 10 महिलाओं को मिले मुफ्त कनेक्शन
खेतड़ी : प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत श्री कृष्ण एचपी गैस एजेंसी खेतड़ी में बुधवार को 10 महिलाओं को गैस कनेक्शन वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सोमदत्त भगत रहे। डॉ. भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं को नि:शुल्क उज्जवला गैस कनेक्शन उपलब्ध कराना उनके जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाला कदम है। इससे रसोई में सुविधा बढ़ेगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। कनेक्शन मिलने पर महिलाओं ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर किरण कंवर, रेखा, मंजू देवी, सुमित्रा, सुमन कुमारी, भतेरी देवी, सरोज कंवर सहित कुल 10 महिलाओं को कनेक्शन दिए गए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043129


