[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राॅयल विकलांग विकास संस्थान चूरू की और से चल रहे विश्व दिव्यांग दिवस सप्ताह का हुआ समापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राॅयल विकलांग विकास संस्थान चूरू की और से चल रहे विश्व दिव्यांग दिवस सप्ताह का हुआ समापन

राॅयल विकलांग विकास संस्थान चूरू की और से चल रहे विश्व दिव्यांग दिवस सप्ताह का हुआ समापन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : जिला मुख्यालय पर रॉयल विकलांग विकास संस्थान चुरु की ओर से चल रहे विश्व दिव्यांग दिवस सप्ताह का समापन बुधवार को इंदिरा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में समारोह पूर्वक हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीडीयू मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ फिजियोथैरेपिस्ट डॉ ओमवीर सिंह चाहरण थे।

वही कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी असगर खान जोईया, पार्षद अजीज खान दिलावर खानी, पार्षद असलम खान मोयल, पार्षद समीउल्लाह खान, पार्षद फारुख खान, पार्षद तौफीक खान, इंदिरा मेमोरियल पब्लिक स्कूल सचिव हाजी यूसुफ खान रूकनखानी विशिष्ट अतिथि रॉयल विकलांग विकास संस्थान अध्यक्ष शमीम बानो डॉ यूनुस खान रूकनखानी थे। रॉयल विकलांग विकास संस्थान के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अख्तर खान रुकनखानी ने बताया कि दिव्यांग दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांगों को दिव्यांग गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

खान ने बताया कि इस अवसर पर जरुरत मंद दिव्यागो को व्हील चेयर कम्बल व स्वेटर वितरित किए गए। कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों को स्टेशनरी वितरण की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ ओमवीर सिंह चाहरण ने कहा कि भले ही भगवान ने इन दिव्यांगों में कुछ कमिया छोड़ दी पर दिव्यांग अपने आप को कमजोर नहीं समझे। इस अवसर पर इंदिरा मेमोरीयल पब्लिक स्कूल सचिव हाजी यूसुफ खान रूकनखानी ने कहा कि एक दिव्यांग यदि दृढ़ निश्चय कर लें तो एक साधारण मनुष्य को भी पीछे छोड़ सकता है इससे पूर्व आंगतुक अतिथियों का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर जहीर अब्बास ,कालू मोहम्मद, महबूब खान, देवकरण कुल्हारी, सफिक कुरैशी, प्रमोद शर्मा, सलीम खान, सुमित भोजक, मोहम्मद हारून ,हारून जर्रा, नबी अगवान, सद्दाम हुसैन, नबील भाटी, लक्ष्मी देवी, मंजर खान, अरशद खान, अकरम खान, मंजू देवी, कालू सिंह, महेंद्र सिंह ,सुरेंद्र कस्वा, दिक्षा आदि मौजूद थे ।

Related Articles