[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में हनुमानगढ़ कांग्रेस जिला अध्यक्ष:कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, एकजुटता का आह्लान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में हनुमानगढ़ कांग्रेस जिला अध्यक्ष:कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, एकजुटता का आह्लान

सरदारशहर में हनुमानगढ़ कांग्रेस जिला अध्यक्ष:कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, एकजुटता का आह्लान

सरदारशहर : हनुमानगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर का सरदारशहर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जयपुर से हनुमानगढ़ लौटते समय मक्कासर सरदारशहर में रुके, जहां भागीरथ डूडी के नेतृत्व में उनका अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर और नारे लगाकर मक्कासर का स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें जमीन से जुड़ा और संघर्षशील नेता बताया, जिन्होंने हमेशा पीड़ितों की आवाज उठाई है।

भागीरथ डूडी ने कहा-मनीष मक्कासर के जिलाध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और संगठन को मजबूती मिलेगी। अपने स्वागत के बाद मनीष मक्कासर ने कहा कि पार्टी ने एक साधारण कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, जिसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने भाजपा सरकार पर किसान-मजदूर वर्ग को कमजोर करने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस हमेशा आम लोगों के अधिकारों के लिए आवाज उठाती रही है।

ये रहे मौजूद इस कार्यक्रम में इंद्राज सारण, हनुमान डेलाना, जेठाराम भाखर, बीरबल सारण, ताराचंद सहारण, मांगीलाल शर्मा, रमेश गोदारा, विक्रम राजपुरोहित, मोतीलाल जाखड़ और महावीर कड़वासरा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles