[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में 34 लाख के सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण:पूर्व मंत्री राठौड़ और विधायक सहारण ने 35 ऑटो टिपरों को दिखाई हरी झंडी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में 34 लाख के सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण:पूर्व मंत्री राठौड़ और विधायक सहारण ने 35 ऑटो टिपरों को दिखाई हरी झंडी

चूरू में 34 लाख के सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण:पूर्व मंत्री राठौड़ और विधायक सहारण ने 35 ऑटो टिपरों को दिखाई हरी झंडी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : चूरू नगर परिषद ने 34 लाख रुपए की लागत से निर्मित एक नए सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण, जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा और नगर परिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह मौजूद रहे। इसके साथ ही, घर-घर कचरा संग्रहण के लिए 35 नए ऑटो टिपरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि नगर परिषद लगातार जनहित के कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि नए ऑटो टिपर और सार्वजनिक शौचालय की सुविधा से स्वच्छता अभियान को नई गति मिलेगी और शहर का पर्यावरण बेहतर होगा। राठौड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को साकार करते हुए ‘स्वच्छ, स्वस्थ व सुंदर चूरू’ बनाने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वच्छता अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी से चलने वाला एक महत्वपूर्ण आंदोलन है।

घर-घर कचरा संग्रहण के लिए 35 नए ऑटो टिपरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि शहर के विकास के लिए स्वच्छता पहला कदम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नए ऑटो टिपरों के आने से घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था और सुदृढ़ होगी, जिससे शहर का वातावरण स्वच्छ और स्वस्थ बना रहेगा।

जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने बताया कि प्रशासन शहरों की सभी आवश्यक सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि आधुनिक सार्वजनिक शौचालय और कचरा संग्रहण व्यवस्था के लिए नए ऑटो टिपरों से जनसुविधाएं और बेहतर होंगी।

नगर परिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह ने जानकारी दी कि चूरू नगर परिषद शहर में स्वच्छता और सफाई व्यवस्था को नई तकनीक और बेहतर प्रबंधन के साथ आगे बढ़ा रही है।

इस अवसर पर जिला उप प्रमुख महेंद्र न्यौल, प्रधान दीपचंद राहड़, बसंत शर्मा, चंद्राराम गुरी, भास्कर शर्मा, विमला गढ़वाल, सुशील लाटा, अभिषेक चोटिया, नरेंद्र काछवाल, विक्रम कोटवाद, मोहन गढ़वाल, सुरेश सारस्वत, धर्मेंद्र राकसिया, श्रीराम पीपलवा और पूर्णिमा यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रवि दाधीच ने किया।

Related Articles